रीवा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था फेल:अस्पताल चौक से सिरमौर चौराहे तक एक घंटे लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी रही, काफी मशक्कत के बाद खुला

0
249

रीवा(kundeshwartimes)- शहर में गुरुवार की दोपहर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। आलम है कि यहां साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक करीब एक घंटे संजय गांधी अस्पताल से लेकर सिरमौर चौराहे तक जाम लगा रहा है। दावा है कि शुरुआत में यातायात विभाग के जिम्मेदार मौके से नदारद रहे। करीब एक घंटे बाद भनक लगी तो पुलिस सक्रिय हुई। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हुआ है।

बता दें कि नवागत एसपी विवेक सिंह के आने के बाद भी पुलिस पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। काफी समय तक जाम लगे होने से कामकाजी लोग पुलिस व प्रशासन को कोसते रहे हैं। आम जनता के साथ सिरमौर चौराहे से अस्पताल चौक की ओर जाने वाली 108 एंबुलेंस भी फंसी रही। जिससे जख्मी लोग घंटों परेशान रहे है।

इन रास्तों में जाम

– जयस्तंभ से लेकर अस्पताल चौक।
– सिरमौर चौराहे से अस्पताल रोड।
– कॉलेज चौराहे से शिल्पी रोड।
– धोबिया टंकी से गुढ़ चौराहा।
– धोबिया टंकी से पीटीएस।
– सिरमौर चौराहे से सुभाष चौक।
– ढेकहा तिराहे में 24 घंटे जाम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here