हथिओदरा के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार को बस ने रौंदा, हुई मौत। प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

0
37

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) सिंगरौली जिले के हथिओदरा के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सत्यम वर्मा (पिता शिव प्रसाद रजक), निवासी ग्राम पंचायत सेमरी, जिला सीधी, किसी कार्य से अपनी ससुराल गोरवी (थाना अमिलिया, तहसील सिहावल) जा रहे थे। इसी दौरान देवसर की ओर से सीधी जा रही एसके बस से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी
हादसा करीब चार से पाँच बजे के बीच हथीओदरा के पास हुआ। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here