होली के दिन बड़ा हादसा,फाग गाते हुए सड़क किनारे जा रहे लोगों पर कार चढ़ी, दो की माैत, सात घायल

माता में बदला होली का त्यौहार सागर जिले के बंडा थाना थाना क्षेत्र की घटना

0
187

सागर(kundeshwartimes)-  सागर जिले के बंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को होली पर फाग गाते हुए जा रहे लोगों को एक कार चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए रौंद दिया। कार की चपेट में आने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो लोगों की मौत हो गई।

एक अन्य हादस घूघर गांव के पास हुआ, जहां एक युवक की मौत हुई। घायलाें को तत्काल बंडा अस्पताल लाया गया, जहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक बंडा थाना क्षेत्र के सौरई गांव में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा था। परंपरा अनुसार गांव में फाग गाने के लिए हुरियारे निकले थे। इसी दौरान सड़क किनारे फाग गाते समय इन्हें तेज गति में जा रही कार रौंद दिया।
हादसे के बाद कार पलट गई। वहीं घायलों को तत्काकाल उपचार के लिए बंडा अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान हल्काई पिता दुर्जन पटेल व गोर्वधन पिता बल्लू लोधी की मौत हो गई।

दुर्घटना की खबर मिलते ही विधायक तरवर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है बंडा थाना क्षेत्र के घूघर गांव के पास भी एक बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जहां बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी।
बंडा एसडीओपी शिखा सोनी का कहना है कि सोरई में जब लोग फाग गाते हुए सड़क किनारे चल रहे थे, तभी सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। सात लोग घायल हैं। घूघर गांव के पास भी एक हादसा हुआ, जहां एक युवक की मौत की खबर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here