1*सिंधिया समर्थक नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी का भव्य स्वागत। 2 भारती गौरक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष का पत्रकारों ने जन्म दिवस मना

0
685

1*सिंधिया समर्थक नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी का भव्य स्वागत*

मनीष वाघेला

सिंधिया फैंस क्लब के जिला अध्यक्ष वह नवनियुक्त भाजपा जिला मंत्री विश्वनाथ सोनी व झाबुआ मंडल उपाध्यक्ष अजय डामोर सोमवार को जिला मंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन जो बदनावर ज्योतिराज्य सिंधिया से मिलने जा रहे थे।सिंधिया फैंस क्लब थांदला के नगर अध्यक्ष बंटी भारती द्वारा आज दोपहर त्रिमूर्ति मां काली का मंदिर प्रांगण में सिंधिया फैंस क्लब नगर अध्यक्ष ,व भारती गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष राजू धानक ने पुष्प मालाओं से भाजपा जिलामंत्री,झाबुआ मंडल उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। साथी नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकारगण भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय,अरण्यपथ न्यूज़ संपादक व एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला अध्यक्ष निरंजन भारद्वाज, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग पवन नाहर,पब्लिक वॉइस संपादक राजेश डामोर,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो चीफ मनीष वाघेला,अविनाश गिरी,विवेक व्यास,निर्मल कुमार,धीरज वाघेला,शंकर गोस्वामी, पुष्पराज,रामाजी,मोहन आदि उपस्थित थे।

2*भारती गौरक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष का पत्रकारों ने जन्म दिवस मना*

मनीष वाघेला

भारती गौरक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष राजू धानक जो सभी का दिल से ध्यान रखने वाले और हर समय सेवा कार्य में हमेशा आगे रहते हैं नगर के सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहते हैं।और गौ सेवा के लिए भी यह हमेशा तत्पर रहते हैं। सर्वप्रथम धानक ने उनके पिता रामाजी धानक के चरण छूकर आशीर्वाद लिया।रामाजी धानक ने भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय तक अपनी सेवा दी।सभी पत्रकारों ने मिलकर उनके गृह निवास पर जाकर उनका जन्म दिवस मनाया वरिष्ठ पत्रकार व भारतीय पत्रकार संघ प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय,अरण्यपथ न्यूज़ संपादक व एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिलाअध्यक्ष निरंजन भारद्वाज,राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग पवन नाहर,पब्लिक वॉइस संपादक राजेश डामोर,आत्माराम शर्मा,अविनाश गिरी,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो चीफ मनीष वाघेला,गोपाल प्रजापत,कुलदीप वर्मा,विवेक व्यास,निर्मल कुमार,धीरज वाघेला,तानसिंग मेडा आदि ने पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here