गौशालाओं संचालन में भ्रष्टाचार, विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं की जाती जांच एवं कार्यवाही।। कुंडेश्वर टाइम उपसंपादक संपत दास गुप्ता की रिपोर्ट

0
16

जवा (कुंडेश्वर टाइम्स) तराई अंचल के जवा विकासखंड क्षेत्र में संचालित गौशालाओं की हालत अत्यंत दयनीय है। गौशाला संचालक एवं जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों द्वारा शासन के आंखों में धूल झोंककर खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों की तथाकथित मिली भगत से गौशाला संचालकों द्वारा भूसा के नाम पर लाखों की राशि का आहरण कर किया जा रहा है लेकिन गौवंशो को शासन की योजना अनुसार चारा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा।

जिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के कारण गौशालाओं से आये दिन गायों के मरने की खबर भी आती रहती है लेकिन जिम्मेदार विभागीय तंत्र द्वारा कोई जांच एवं कार्यवाही नही की जाती है जिसका फायदा गौशाला संचालक उठाते है और अपनी जेब भरने का काम करते है।

बता दे कि जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेती कला के गौशाला का एक वीडियो क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहा पर गौशाला के बाहर कई गौवंश मरे पड़े हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने कहा गौशाला में न तो भूसा है न ही पानी की व्यवस्था है न ही कोई देखरेख करने वाला है चारे-पानी एवं अव्यवस्था के अभाव में गायों की स्थिति दयनीय है और लगातार गायों की मौत हो रही हैं।

 

बदहाल व्यवस्था जिम्मेदार मौन-

 

जवा विकासखंड क्षेत्र से वायरल वीडियो गौशाला की बदहाल स्थिति को दर्शाता है कि किस तरह से लाखों की लागत से बनी गौशाला जर्जर हो गयी है गौशाला सेट की चद्दरें गायब हो चुकी है लेकिन जवा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव बेखबर है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरेती कला की गौशाला कई वर्ष पहले बनकर तैयार हो चुकी है लेकिन आज तक गौशाला को किसी को सुपुर्द नही किया गया इसलिए गौशाला की यह दुर्दशा हो गयी है। फिलहाल जब तक किसी समूह या संस्था को सुपुर्द नही किया जाता है तब तक ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी होती है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अपनी खेती बचाने के लिए आवारा पशुओं को गौशाला में बंद कर देते है लेकिन चारा भूसा और पानी नही होने से गौवंश मर रहे है। वायरल वीडियो में 4 गौवंश बाहर मरी हुई दिख रही और दो गए गौशाला के अंदर मरने की कगार में है।यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि मर रही गायो का जिम्मेदार कौन?

ग्रामीणों ने कलेक्टर रीवा का ध्यान आकृष्ट कराते हुए माग की है कि बदहाल गौशाला की जांच कराकर उक्त जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाय ताकि गौशाला में मर रही गायों को बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here