सिंगरौली में शिक्षा विभाग के खिलाफ आमरण अनशन शुरू, जिला शिक्षा अधिकारी पर भ्रष्टाचार और शोषण के लगे आरोप।। कुंडेश्वर टाइम्स प्रदेश संवाददाता अनुराग द्विवेदी की रिपोर्ट

0
59

सिंगरौली (कुंडेश्वर टाइम्स) जिला मुख्यालय में शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध का अनोखा रूप देखने को मिला, जहां प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक शिक्षक द्वारा आमरण अनशन शुरू किया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली श्री सूर्यभान सिंह पर अन्याय, शोषण एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इसी के विरोध में धर्मराज तिवारी (माध्यमिक शिक्षक) ने अनिश्चितकालीन “आमरण अनशन” शुरू किया है।

अनशन स्थल पर लगाए गए बैनर में आरोप लगाया गया है कि शिक्षा विभाग में खुलेआम भ्रष्टाचार, अमानवीय व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। साथ ही “प्राकृतिक न्याय” की मांग करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

 

अनशन 08 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ है, जिसमें कुछ समर्थक भी उनके साथ बैठे नजर आए। प्रदर्शन स्थल पर धार्मिक तस्वीर रखकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

अनशनकारी का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here