घानामेली गांव का मामला जहा पर कई निर्माण कार्यो के नाम पर निकाली लाखो की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सी.सी.रोड़ एव नाली निर्माण , पुराने कार्यों को नया दर्शाकर कर निकाली लाखो की राशि ,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

0
63

दमोह/जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत घानामेली मे सरकार विकास को लेकर भले ही लाखों रुपए योजनाओं के नाम पर खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत यही है की लाखों रुपए की राशि से किए जा रहे निर्माण कार्यों में जमकर बंदरबांट हो रहा है और निर्माण एंजेसियों द्वारा घटिया निर्माण किया जा रहा है.योजनाएं कागजों पर तो तैयार की जाती हैं,

लेकिन जब धरातल पर उतरती है तो पूरी की पूरी पानी में बह जाती हैं. इसका ताजा उदाहरण सामने आया है, जबेरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत घानामेली का जहां सी.सी.रोड एव नाली निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही .

जबेरा जनपद पंचायत में चल रहे निर्माण कार्यों बडा घोटाला आया सामने पहले से बनी सी.सी.रोड को नया दर्शाया कर निकाली लाखो की राशि ओर नाली निर्माण के नाम पर भी निकाली लाखो की राशि ग्राम पंचायत घानामेली मे लगातार भ्रष्टाचार किया जा रहा है

पुराने निर्माण कार्यो को नया दर्शाकर किया जा रहा है लाखों का भ्रष्टाचार जनपद पंचायत जबेरा के आला अधिकारी इस मामले से अनजान हैं पूछने पर जबेरा जनपद पंचायत सीईओ जांचकर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की बात कही जाती है जिले की ग्राम पंचायत घानामेली के जिम्मेदार सरपंच, सचिवं और द्वारा कराये गये इस सी.सी रोड एव नाली निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करते हुये सरकार की राशि का बंदरबांट किया.


इस मामले में स्थानीय लोगो का कहना है कि ग्राम पंचायत मे कई निर्माण कार्यो के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली लेकिन मोका पर निर्माण कार्य नही हुये बस कागजो मे निर्माण कार्यो को पूर्ण किया जाता है धरातल पर कुछ नही होता लेकिन अधिकारियों द्वारा मौके स्थल का निरीक्षण नहीं किया जाता है कमीशन बाजी के चलते बस कार्यालय से ही कागजो की खानापूर्ति कर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here