*मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ ने स्वामित्व योजना के कार्यों से विरत रहने का सौंपा ज्ञापन*
*भोपाल*-मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश के अधिकांश जिलों में जिला कलेक्टरों के माध्यम से राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना 2026 के समस्त कार्यों से विरत रहने की बात कही गई है।














