विंध्य के लाल शहीद दीपक सिंह जी को कटरा के युवाओं ने दी श्रद्धांजलि,कटरा से शिवरतन नामदेव की रिर्पोट

0
938

कटरा-भारत- चीन बॉर्डर के गलवान घाटी में विगत दिनों भारत के 20 जवान शहीद हो गए, जिनमें विंध्य के रीवा जिला के फरेदा ग्राम निवासी दीपक सिंह जी भी शहीद हो गए, दीपक सिंह जी की शहादत पर आज पूरे विंध्य में जहां एक ओर माहौल गमगीन है,वहीं दूसरी ओर विंध्य के लोग अपनी धरती के लाल पर गर्व महसूस कर रहे हैं,दीपक सिंह खास कर उन युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं जो भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं। त्योंथर तहसील के कटरा के युवाओं ने शहीद दीपक सिंह जी को आज नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया है, और दीपक भैया अमर रहे, भारत माता की जय,के नारे भी लगाएं, श्रद्धांजलि अर्पित करते वक्त कटरा के शुभम गुप्ता, नीरज मिश्रा, वीरेंद्र नामदेव, चंद्रमणि नामदेव, गुलफान खान, सुनील गुप्ता, राज त्रिपाठी, अनूप गुप्ता, रविशंकर कुशवाहा, सूरज पांडे, निखिल गुप्ता, शिवम गुप्ता, संजय गुप्ता, राजशेखर नामदेव, धर्मेंद्र नामदेव, सुमित गुप्ता,आदि युवा उपस्थिति रहे

शिवरतन नामदेव, प्रबंध सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here