जागरूकता अभियान व संकल्प,हम किसी को भूखा नही सोने देंगे- अभिषेक सिंह,गोविंदगढ़ से ब्यूरो प्रकाश यादव की रिपोर्ट

0
563

गोविन्दगढ़ ब्यूरो- करोना केविड़-19 की वजह से गरीबो का रोजगार छिन गया हैं, लोग घरो में कैद हो गये हैं, इन्ही बेबस मजदूर,गरीब असहाय लोगो का सहारा गोविन्दगढ़ ताला हाऊस के अभिषेक सिंह दद्दू भैया बना हुए हैं। श्री सिंह ने लाॅकडाऊन शुरू होते ही गरीब तबके के लोगो को अनाज व सब्जी उपलब्ध करानी शुरू कर दी। उक्त सम्बधं में श्री सिंह का कहना है। कि हम किसी गरीब को भूखे नही सोने देंगे। गोविन्दगढ़ से सटे कई गाँव ऐसे है जहाँ बैगा, कोल और बहेलिया जनजाति के लोग रहते है। इनका मुख्य गुजर बसर दिहाड़ी पर काम करके ही चलता है। आज मोबाइल क्रान्ति के युग में भी यह लोग टी. वी और मोबाईल इत्यादि चीजों से अछूते है।इसीलिए इनके लिए जागरूकता अभ्ाियान चलाया गया और प्रशासन द्वारा बीमारी से बचने के उपाय इनसे साझा किये, साथ ही बेरोजगारी की मार झेल रहे इन लोगों को पकी हुई खाद्य सामग्री वितरित की। और साथ ही राशन व साग सब्जी भी उपलब्ध करायी जा रही हैं। साथ ही श्री सिंह बताया कि यदि किसी को कोई दिक्कत आती हैं तो कलेक्टर साहब को अवगत कराया जायेगा व हमारे निजी कोष से मदद की जायेगी।
नर सेवा नारायण सेवा हैं
लाॅक डाऊन शुरू होने के 4-5 दिन बाद गरीबो को 10-10 दिन को भोजन उपलब्ध करा दिया गया था साथ ही रोजाना खाद्य समाग्री का वितरण कराया जा रहा हैं,साथ ही मास्क, सेनेटाइजर व ग्लाबस का वितरण कराया गया हैं। जिसमें टीकर, मड़वा, बांसा, गोविन्दगढ, गहिरा के लोग शामिल है। इस अभियाान में प्रमुख रूप से वेंकट फूटबाल क्लब के अध्यक्ष अभिषेक सिंह दद्दू भैया, पवन सिंह, बलेंद्र यादव, रोहित कुशवाह, बलबीर सिंह, शिवेन्द्र गुप्ता, अनिल मिश्रा, राजू व्यास, मनीष यादव, सत्येंद्र सोंध्ािया, सोनू यादव, मकसूद खान सहित आदि लोग मदत में लगे हुए हैं।

प्रकाश यादव, ब्यूरो गोविंदगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here