प्रधानमंत्री की सभा मे जा रही बस की हाइवा से भिड़ंत, विश्रामपुर भाजपा मंडल के दो कार्यकर्ता व चालक की मौत,मंडल अध्यक्ष गंभीर

0
656

बिलासपुर(kundeshwartines)  पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस बेलतरा के पास हाईवे में खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में दो कार्यकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कुछ लोगों को गंभीर चोटे आई है। घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से बीजेपी कार्यकर्ता रायपुर जा रहे थे। कार्यकर्ताओं की बस बेलतरा के पास पहुंची थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े ट्रेलर से जा टकराई। हादसा सुबह पांच बजे के करीब हुआ। इस दौरान अधिकतर कार्यकर्ता नींद में थे।

हादसे के बाद बस में चीख – पुकार मच गई। पीछे आ रहे एक अन्य बस के कार्यकर्ताओं ने घायलों की मदद की। साथ ही घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पुलिस की टीम मौक पर पहुंच गई। जवानों ने घायलों को तत्काल रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां पर जांच के बाद डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मृत भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके स्वजन तक हादसे की सूचना भेज रही है।

विश्रामपुर भाजपा मंडल के दो कार्यकर्ताओं की हुई मौत,मंडल अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रायपुर में आयोजित सभा मे जा रही बस की बेलतरा टोल प्लाजा के समीप हाइवा से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में विश्रामपुर भाजपा मंडल के दो कार्यकर्ता व बस चालक की मौत हो गई है। बस में सवार भाजपा नेता सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमदेई निवासी थे।

सज्जन राम(30) व रूपदेव सिंह (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल बस चालक को अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई दुर्घटना में बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष व जनपद सदस्य लीलू गुप्ता व ग्राम पंचायत तेलईकछार के उपसरपंच व भाजपा मंडल महामंत्री विशंभर यादव को गंभीर चोट आई हैं।

इन्हें बिलासपुर अपोलो में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को सिम्स में भी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में विश्रामपुर भाजपा मंडल के तकरीबन 50 पदाधिकारी व कार्यकर्ता सवार थे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने बिश्रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलू गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का दल रात बस में सवार होकर रायपुर के लिए रवाना हुआ था। बस चालक को झपकी आने के कारण बस पर से नियंत्रण हट गया था। बस सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई थी।

बस दुर्घटना में तीन मृतक

1. सजन पिता सोहन जाती बिजिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 माझापारा जमदेई थाना जयनगर जिला

सूरजपुर

2. रुकदेव सी घर पिता सोनसाए सिंह जाती गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर

3. अकरम रजा पिता मोह्हम्मद इसरार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर जिला बलरामपुर

घायल गंभीर स्थिति मे अपॉलो हॉस्पिटल बिलासपुर भर्ती

1. लीलू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, लटोरी, सूरजपुर )

2. विषम्भर यादव (मण्डल महामंत्री भाजपा सूरजपुर )

सामान्य चोट सिम्स हॉस्पिटल मे भर्ती

1. अमृतराम पिता होलसाय सूरजपुर

2. रोशन देवांगन सूरजपुर

सिम्स हॉस्पिटल से डायचार्ज

1 कबूतरी बाई सूरजपुर

2 अशोक कुमार सूरजपुर

बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बाते कही ट्विटर पर

माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ।

प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।

माननीय प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने अंबिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

2 लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवारजनों को हिम्मत दे।

3 लोगों के गंभीर घायल एवं 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here