300 बालिकाओं को दी गई सायबर सुरक्षा की जानकारी, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अभियान जोरों पर, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

0
306

झाबुआ (कुंडेश्वर टाइम्स)- पुलिस अधीक्षक झाबुआ अरविंद तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 03 नवंबर 2022 को मॉडल स्कूल कल्याणपुरा में उपस्थित 300 से अधिक छात्राओं को उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) वर्षा सोलंकी, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनिता चौहान, उप निरीक्षक नीलम एवं मआर. नेहा गणावा द्वारा स्कूल के छात्राओं को गुड टच एवं बैड टच के बारे में जानकारी दी गई।


बताया गया कि अगर कोई आपको Touch करे और उससे आपको अच्छा लगे तो ये गुड टच होता है। जैसे – आपके गालों को खींचना, प्यार से सिर पर हाथ रखना आदि। वहीं, जब कोई आपको इस तरह से Touch करे कि आपको उससे बुरा लगे तो ये बैड टच होता है। गुड टच एवं बैड टच की जानकारी देते समय एक छोटी डॉल(गुड़िया) का उपयोग कर जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो कॉल के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड के बारे में बताया गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसी सोशल नेटवर्किंग साइड पर अशोभनीय कमेंट करना, इंटरनेट पर धमकियॉ देना, ऑनलाइन माध्यम से की गयी छेड़छाड़ से कैसे बचा जाये, इसके बारे में बताया गया। साइबर ग्रूमिंग एवं सेक्सटॉर्शन के बारे में जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here